यूनियन मिनिस्टर और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी दौरे पर आज रवाना होंगी । अपने दो दिन के इस दौरे में सबसे पहले स्मृति ईरानी करीब 3 बजकर 15 मिनट पर अमेठी पहुंचेंगी। इसके बाद वो जगदीशपुर स्थित इस्डट्रियल एरिया में अमेठी के व्यापारियों के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक करेंगी। ये बैठक जगदीशपुर स्थित भेल कंपनी के गेस्ट हाउस में आयोजित होगी। फिर यहां से स्मृति ईरानी अमर बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना पहुंचेंगी और यहां वो करीब एक घंटे रुकेंगी. इसके बाद उनका काफिला अमेठी पहुंचेगा, वो अमेठी कस्बे के रायपुर फुलवारी में स्थित राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ ही स्मृति ईरानी और भी कई बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा गांधी संकल्प पदयात्रा में भी शामिल होंगी। जबकि 31 अक्टूबर को अमेठी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं देर शाम अमेठी और गौरीगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें टिप्स देंगी। आपके बता दें कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के जायस में स्थित राजीव गांधी इस्टीट्यूट पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में भी ईरानी पहुंचेगी। साथ ही स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में अमेठी प्रोजेक्ट एजूकेशन और एक्सक्लूसिव डेवलपमेंट कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
