23 percent of corona patients of world in America

धीमी गति से चल रहा टीकाकरण, अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा हुई कोविड मरीजों की तादाद-ट्रंप

अमेरिका में कोरोना मरीजों की तादाद 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 3,46,408 पर पहुंच गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्थित द सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक 9 नवंबर को देश में मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ पर पहुंचा था, लेकिन 2 करोड़ मरीज होने में 2 महीने से भी कम का समय लगा।

मृतकों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन 3,750 लोगों की मौत हुई। यह एक रिकॉर्ड है। दुनियाभर के 23 फीसद मरीज अकेले अमेरिका में हैं। लगभग यही आंकड़ा महामारी से जान गंवाने वाले लोगों का भी है।

महामारी से अमेरिका के प्रांत किस कदर प्रभावित हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेले कैलिफोर्निया में वर्ष के पहले दिन 585 लोगों की मौत हुई। प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को प्रांत में 47 हजार नए मामले सामने आए। 25 हजार से ज्यादा मौतों वाला कैलिफोर्निया तीसरा प्रांत बन गया है। महामारी से ग्रसित मरीजों की बात करें तो कैलिफोर्निया में 22,97,336, टेक्सास में 17,66,791 जबकि फ्लोरिडा में यह संख्या 13,23,315 है।


सवा लाख से ज्यादा लोग अस्पताल में हैं भर्ती

न्यूयॉर्क और इलिनोइस प्रांत में 9,60,000 से ज्यादा मरीज हैं। जिन प्रांतों में 5,20,000 से ज्यादा मरीज हैं, उनमें ओहियो, जॉर्जिया, पेंसिलवेनिया, टेनेसी, नार्थ कैरोलिना, मिशिगन, विस्कॉन्सिन और एरिजोना हैं। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के मुताबिक इस समय अमेरिका में सवा लाख से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का पूर्वानुमान है कि 23 जनवरी तक अमेरिका में मृतकों की तादाद 3,83,000 से 4,24,000 के बीच होगी।

कुछ प्रांतों में टीकाकरण अभियान बेहद धीमी गति से चलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाखुशी जताई है। ट्वीट करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘संघीय सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद कुछ प्रांतों में टीकाकरण अभियान बेहद धीमी गति से चल रहा है।’ बता दें कि अमेरिका में 14 दिसंबर को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। वहां पर 2 तरह टीके (फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना) को मंजूरी प्रदान की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ब्रिटेन में 53,285 लोगो की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह देश में Corona मरीजों की संख्या 25,42,065 हो गई है। 613 लोगों की मौत के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 74,125 हो गया है।

यह आंकड़े ब्रिटिश सरकार के सलाहकारों की उस सिफारिश के बीच सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने महामारी से बचाव के लिए कार्यस्थलों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य बनाने का आग्रह किया था। बता दें कि Coronavirus का नया स्ट्रेन सबसे पहले इंग्लैंड में ही मिला था। नया स्ट्रेन 70 फीसद अधिक संक्रामक है।


फ्रांस: ने शनिवार से 15 क्षेत्रों में लागू कर्फ्यू की अवधि को दो घंटे बढ़ा दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में कर्फ्यू की शुरुआत रात आठ के बजाय छह बजे से होगी।

ब्राजील: पिछले चौबीस घंटे के दौरान 462 लोगों की मौत हुई है। जबकि 24,605 लोगों की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जापान: Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार केंद्र सरकार से स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित करने का आग्रह कर सकती है।
रूस: 26 हजार से ज्यादा नए मरीजों का पता चला है जबकि 447 लोगों की मौत हुई है। रूस में Corona से जान गंवाने वालों की संख्या 58 हजार से ज्यादा हो गई है।

थाइलैंड: Corona के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ मंत्रालय ने सभी 28 प्रांतों में कड़े प्रतिबंध की सिफारिश की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1