बिग बॉस 13 के Winner बने सिद्धार्थ शुक्ला

कलर्स चैनल के सुपरहिट रिएलिटी शो Bigg Boss 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर Bigg Boss की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। Bigg Boss के 13वें सीजन को 4 महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल ही गया। इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला ने इनाम की राशि के रूप में 50 रुपए भी जीत लिए हैं।

करीब चार महीने चले इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला का सफर विवादित रहने के साथ ही काफी रोचक भी रहा। Bigg Boss के घर में सिद्धार्थ शुक्ला शुरू से ही दर्शकों की पहली पसंद रहे थे। शो के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल मुकाबले में थे। वहीं Bigg Boss फिनाले से पहले ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि आखिरी मुकाबला आसिम और सिद्धार्थ के बीच ही होगा। Bigg Boss में सिद्धार्थ शुक्‍ला की जर्नी काफी मजेदार रही है। घर में कंटेस्‍टेंट से झगड़ा करने से लेकर अपना रोमांटिक साइड दिखाने तक, सिद्धार्थ का हर रंग इस शो में नजर आया है।

सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाने में शहनाज गिल का भी काफी सपोर्ट रहा है। Bigg Boss की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर शहनाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। सिद्धार्थ और शहनाज के बीच घर में करीबियां दिखीं। शहनाज ने तो ये तक कहा कि मैं शो जीतने नहीं बल्कि तुम्हें जीतने आई हूं। अगर कोई हम दोनों के बीच आया तो उसे मैं फाड़ कर रख दूंगी। दोनों की बीच की केमिस्ट्री लोगों को ऐसे पसंद की आई कि इन्हें दर्शकों ने इन्हें ‘सिडनाज’ का नाम दे दिया। प्यार और तकरार की वजह से लोगों की निगाहें हमेशा इन दोनों पर रहीं।

सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन के काफी चर्चित चेहरों में से एक हैं। सिद्धार्थ की छवि टीवी इंडस्ट्री में संस्कारी बेटे और पति की बनी हुई थी। इस छवि को बनाने में उनकी सबसे ज्यादा मदद सीरियल ‘बालिका वधू’ ने की। इसके अलावा ‘झलक दिखला जा’ सीजन 6 और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 7 में भी सिद्धार्थ नजर आए। उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। साल 2014 में फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ काम किया था। पहले से चर्चित होना सिद्धार्थ के लाभदायक रहा, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में देर नहीं लगी।

Bigg Boss के घर में आने से पहले सिद्धार्थ के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। शो में आने से पहले ये भी बताया गया कि सिद्धार्थ ने आरती सिंह को भी डेट किया। वहीं शो के बीच शेफाली जरीवाला की एंट्री हुई, जिन्होंने ये खुद कहा कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रहीं। इसके बाद एक वक्त पर ये भी कहा गया कि कलर्स की टीम में काम करने वाली एक महिला भी उनके साथ रिलेशन में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1