जानिए महाशिवरात्रि पूजा और व्रत का शुभ मुहूर्त

21 फरवरी का दिन बहुत ही शुभ है। इस दिन Mahashivaratri का त्योहार है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को Mahashivaratri के नाम से जाना जाता है। Mahashivaratri का पर्व पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। Mahashivaratri के दिन ही भगवान शंकर और माता पार्वती का मिलन हुआ था। इसलिए इसे Mahashivaratri कहा जाता है।

शिवरात्रि और महाशिवरात्रि

हर माह में एक शिवरात्रि होती है। इसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। जो प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इसे प्रदोष भी कहा जाता है। जब यह तिथि श्रावण मास में आती है तो उसे बड़ी शिवरात्रि कहा जाता है। श्रावण मास को भगवान शिव का महीना माना जाता है। इसलिए इस महीने आने वाली शिवरात्रि पर उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। फाल्गुन मास में आने वाली शिवरात्रि को Mahashivaratri कहा जाता है। सभी शिवरात्रियों में Mahashivaratri के पर्व को सबसे विशेष माना गया है। माना जाता है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में ही भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे।

Mahashivaratri के दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान शिव की आराधना और अभिषेक करते हैं। इस दिन हर उम्र के लोग व्रत भी रखते हैं माना जाता है कि व्रत रखने से भगवान शिव खुश होते हैं और कष्टों को दूर करते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में चंदमा सूर्य के बेहद नजदीक होता है। इस शुभ घड़ी में ही चंद्रमा और सूर्य के साथ योग मिलन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य देव इस समय पूर्णत: उत्तरायण में आ चुके होते हैं तथा ऋतु परिवर्तन का यह समय सबसे उत्तम माना गया है।

शुभ मुहूर्त, पूजा का समय

21 फरवरी 2020: 17:20 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ
22 फरवरी 2020: 19:02 बजे चतुर्दशी तिथि समाप्त

निशिता काल पूजा समय: 00:09 से 01:00 (22 फरवरी 2020) अवधि – 00 घण्टे 51 मिनट

21 फरवरी 2020: रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय- 18:15 से 21:25
22 फरवरी 2020: रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- 21:25 से 00:34
22 फरवरी 2020: रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- 00:34 से 03:44
22 फरवरी 2020: रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- 03:44 से 06:54
22वाँ फरवरी को, शिवरात्रि पारण समय – 06:54 से 15:25

शिवरात्रि पारण समय (22 फरवरी 2020): 06:54 से 15:25

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1