Kangana Ranaut Baap Main Himmat Hai To Rok Le

9 सितंबर को मुंबई जा रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक ले’-कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut और महाराष्ट्र सरकार में ठन गई है। शिवसेना नेता Sanjay Ranaut की ओर से कथित तौर पर मुंबई नहीं आने की धमकी पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह 9 सितंबर को आ रही हैं, किसी में हिम्मत है तो रोक ले। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फ्लाइट लैंडिंग का समय बता देंगी। उधर, Sanjay Ranaut ने कंगना के चैलेंज पर जवाब देते हुए उन्हें मेंटल केस तक बता दिया।

दरअसल, Kangana Ranaut ने हाल ही में मुंबई को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके बाद से उनका सोशल मीडिया पर विरोध किया जाने लगा। कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। इसके साथ ही कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के बयान के बाद शिवसेना नेता Sanjay Ranaut ने एक्ट्रेस को मुंबई वापस ना आने की सलाह दी थी।

Kangana Ranaut ने ट्वीट में किया, मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी। मैं किस समय मुंबई आऊंगी वो टाइम भी सभी तो बता दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। एक दिन पहले ही रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था।


संजय राउत ने कहा- मेंटल केस
कंगना के ताजा हमले के बाद एक निजी चैनल से बात करते हुए Sanjay Ranaut ने कहा, ”जिस भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया है, हम नहीं करेंगे। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। उसने महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस का अपमान किया है। यदि वह हिमाचल से सुरक्षा लेकर आ रही है तो उनकी जिम्मेदारी है। हमने नहीं कहा कि कंगना से हमारी दुश्मनी है। जिस शहर में आप रहते हो आपको वहां सबकुछ मिलता है, वहां की पुलिस आपकी रक्षा करती है। उसका आप अपमान करेंगे। 26/11 के हमले में मुंबई पुलिस ने बलिदान दिया। कोरोना वॉर में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहीद हो गए। क्या एक पढ़ी लिखी महिला को यह सब शोभा देता है। यह मेंटल केस है। जिस तरह से देख रहा हूं लोग यही कह रहे हैं। आप जिस थाली में खाते हो उसी में थूकते हो।”

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बड़े दावे किए थे। कंगना ने ट्वीट किया था कि वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद कर सकती हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा दी जाए। कंगना ने कहा था कि मुझे मुंबई में अब मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर है। कंगना के बयान के बाद Sanjay Ranaut ने कहा था कि मुंबई पुलिस के लिए कंगना ने जो लिखा है वह गलत है और इससे हमारी बेइज्जती होती नजर आई है। एक्ट्रेस रहती तो मुंबई सिटी में हैं लेकिन एक्शन गृह मंत्रालय से लेने के लिए कह रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1