बाबूलाल के बाद क्‍या बिहारी बाबू की भी होगी घर वापसी ?

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसा लगता है कांग्रेस के ‘शत्रु’ का पुराना प्रेम जाग गया है। उन्‍होंने BJP और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा 14 साल पहले BJP से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले बाबूलाल मरांडी की फिर से घर वापसी को काफी खुश नजर आये। उन्‍होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर प्रशांसा की।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI

शत्रुघ्‍न केवल इतने में ही नहीं रुके, बल्कि उन्‍होंने शाह को मास्‍टर रणनीतिकार भी बता दिया। अब शत्रुघ्‍न के बयान को उनकी घर वापसी (BJP में वापसी) से जोड़कर देखा जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि ‘माननीय गृहमंत्री अमित शाह और उनकी टीम को एक बहुत प्यारे दोस्त, जबरदस्त छविवाले व्यक्ति, ईमानदारी, विश्वसनीयता, नेतृत्व क्षमतावाले झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी को BJP में शामिल कराना मास्टर रणनीतिकार का मास्टर स्ट्रोक है। बाबूलाल की घर वापसी उनके 14 वर्षों के वनवास का अंत है।

साथ ही कहा है कि बड़ी ही धूमधाम से BJP के साथ उनकी पार्टी का विलय झारखंड और राष्ट्र के हित में है। उम्मीद, कामना और प्रार्थना है कि परिणाम भी फलदायी होगा। जय हिंद!’ गौरतलब है कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शत्रु ने BJP में रहते हुए PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर जमकर निशाना साधा था, अब शाह की तारीफ और BJP के प्रति उनका नरम रवैया कई तरह के संकेत दे रहा है। लोगों के जेहन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या बाबूलाल मरांडी की तरह शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी BJP में लौटकर आयेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1