शुक्रवार को शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के चलते सुबह बाजार में भारी बिकवाली हुई, लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तरों से शानदार वापसी की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 600 अंक तक उछल गया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 120.83 अंक यानी 0.16% गिरकर 74,781.76 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 79.70 अंक यानी 0.34% टूटकर 23,398.10 के स्तर पर रहा। बाजार में 1,773 शेयर बढ़त, 2,373 शेयर गिरावट और 190 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
HDFC बैंक और डॉ. रेड्डीज ने कराई बाजार में रिकवरी
निफ्टी हीटमैप के मुताबिक, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में आई खरीदारी के दम पर बाजार निचले स्तरों से संभल पाया।
•टॉप गेनर्स स्टॉक्स: एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.08% की बढ़त के साथ ₹708.25 पर बंद हुआ। डॉ. रेड्डीज लैब्स में 1.97%, टेक महिंद्रा में 1% और एचडीएफसी लाइफ में 0.73% की तेजी रही। वहीं, विप्रो, कोटक बैंक, आईटीसी और इंफोसिस भी बढ़त के साथ बंद हुए।
•टॉप लूजर्स स्टॉक्स: वहीं, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3.21% और जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.99% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी करीब 2% तक टूटे। मारुति और एसबीआई के शेयरों में भी क्रमशः 1.51% और 1.39% की गिरावट रही।
बैंकिंग में तेजी, मेटल और रियल्टी पछाड़े गए
सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.5% की बढ़त के साथ बंद हुआ। प्राइवेट बैंकिंग शेयरों की इस तेजी ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

