दिल्ली में 1945 के बाद सबसे गर्म मार्च, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हीट वेव की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के महीने में गर्मी का 76 साल पुराना रेकॉर्ड टूट गया। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली में 1945 में 40 के पार पारा गया था। उस साल 31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

2011 से ही होली के दिन बारिश नहीं हुई है। इस साल भी होली पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इतना ही नहीं होली पर अधिक गर्मी की वजह इस बार गर्मियों के पहले शुरू होने के साथ होली के लेट आने को भी माना जा रहा है। 2010 में होली 28 फरवरी को ही पड़ी थी। जबकि इस बार होली 29 मार्च को है। 2000 से अब तक यह तीसरा मौका है जब होली 24 मार्च के बाद पड़ी है। इनमें 2005 को होली 25 मार्च को और 2013 में होली 27 मार्च को पड़ी थी।

राजस्थान में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास हुआ। राज्य में सबसे ज्यादा गर्म जैसलमेर और चूरू रहे। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से 5 डिग्री ज्यादा है। कई और शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे गर्म रातें अजमेर और जयपुर की हैं। यहां रात का पारा 26.4 और 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अप्रैल आने से पहले ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में दिन का तापमान अचानक बढ़ गया है। 2 दिन में ही दिन और रात का टेम्परेचर सामान्य से ज्यादा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छतरपुर, सागर, दमोह, होशंगाबाद और दतिया में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, होशंगाबाद प्रदेश में सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। जबलपुर और इंदौर संभागों में तापमान सामान्य जबकि सागर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। मंडला और रायसेन में न्यूनतम तापमान सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1