शेयर बाजार में शानदार तेजी, Axis Bank-Reliance-SBI के शेयरों ने भरी उड़ान

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 0.38 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। बैंकिंग और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में शानदार तेजी रही। हालांकि, आईटी सेक्टर दबाव में नजर आया और HCL Tech, Infosys तथा Tech Mahindra के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

427.40 अंकों की तेजी लेकर बंद हुआ सेंसेक्स
मंगलवार के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया। बीएसई सेंसेक्स 427.40 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 82,532.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 96.30 अंक यानी 0.38 फीसदी चढ़कर 25,387.40 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बाजार ने मंगलवार को सपाट शुरुआत की थी, लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ खरीदारी हावी हो गई।

निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 50 में भी तेजी का रुख देखने को मिला। इंडेक्स की 50 कंपनियों में से 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 23 शेयर लाल निशान में रहे।

एक्सिस बैंक के शेयरों में शानदार तेजी
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के बीच मंगलवार को एक्सिस बैंक के शेयरों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। बैंक का शेयर 2.06 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार समाप्त करने में सफल रहा। वहीं, आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Tech के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज इन शेयरों ने कराया नुकसान
दूसरी ओर, सेंसेक्स की कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। पावरग्रिड के शेयर 1.53 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.43 फीसदी और Infosys 1.20 फीसदी टूटे। इसके अलावा ITC, Trent, Bharti Airtel, BEL, Titan, HDFC Bank, NTPC और Tata Steel के शेयर भी 0.11 फीसदी से 0.61 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1