Lake

झील में 2 बच्चों समेत 6 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, खुदकुशी या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भूतनाथ झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इन 6 लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने यह आशंका जताई है कि वे झील देखने के लिए आए होंगे और फिसलकर उसमें गिर गए होंगे। सूचना मिलने पर, सिटी डिप्टी SP नागराज, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के PSI सीताराम लमानी, अन्य स्टाफ और फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन शवों की पहचान हो सके।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “जैसे ही कुछ लाशें मिलने की जानकारी मिली, एक टीम मौके पर पहुंची और मौके की जांच की गई। लाशों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए BLDE हॉस्पिटल भेज दिया गया।”पुलिस ने बताया है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा, “यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि वे झील में कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और लाशों के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1