महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू, कांग्रेस ने की 80 सीटों की मांग

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सरगर्मियां तेज है। विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चरम पर है। कांग्रेस 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। इधर महागठबंधन में CM का चेहरा कौन होगा इसको लेकर भी घमासान मचा हुआ है। दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार मे महागठबंधन का नेता तय करेंगी।

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के महागठबंधन के नेता मानने के सवाल पर राठौर ने कहा कि NDA के साथ CM नीतीश कुमार गठबंधन कर असमंजस की स्थिति में फंसे हुये है। इनकी स्थिति राजग से बाहर निकलने लायक भी नहीं बची है। दोनों गठबंधन की बात करें तो NDA ने पहले से ही अपना भरोसा CM नीतीश कुमार पर पूरी तरह से जता दिया है और उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। खींचतान तो महागठबंधन में मची है, जिसमें CM पद का चेहरा सोनिया गांधी तय करेगी।

RJD के लिए परिस्थितियां मुश्किल होती जा रही हैं। लालू की अनुपस्थिति में पहले ही वह खुद को कमजोर महसूस कर रही हैं। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी उसे अपने गठबंधन की सहयोगियों की बात सुननी पड़ रही है। पहले ही पूर्व CM जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने शरद पवार के नेतृत्व में महागठबंधन के चुनाव में उतरने का समर्थन किया है। अब कांग्रेस के इस बयान ने पेंच और फंसा दिया है। हालांकि RJD यह बार-बार साफ तौर पर कह रही है कि वह तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले ही चेहरे के तौर पर पेश किया जा चुका है और खुद गांधी मैदान में राहुल गांधी ने भी इसकी घोषणा की थी।

चुनावी साल होने की वजह से बिहार में राजनीति उफान पर है। BJP भी बिहार विधानसभा चुनाव में BJP अब सप्तऋषि को लाएगी। दरअसल इसके तहत हर बूथ पर 7 मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी, जिसे सप्तऋषि कहा जाएगा। सप्तऋषि को वोटरों को BJP के पक्ष में मोटिवेट करने और उनको बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, कांग्रेस के दावे पर आरजेडी ने बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस की डिमांड को महागठबंधन देखेगी। RJD नेता ने कहा है कि मांगे तो कुछ भी हो सकती है पर मिलेगा वही जो बैठक में तय होगी। आरजेडी ने कहा कि मांगने के लिए क्या है 80 सीट भी हो सकती है और 180 सीट भी हो सकती है। महागठबंधन में CM का चेहरा तेजस्वी यादव हैं। वहीं, सीट बंटवारे कांग्रेस और RJD आमने सामने हो गई है। हालांकि राठौर ने इस बात का भी इशारा किया कि बिहार में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1