SBI Clerk Mains Admit Card

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के Admit Card जारी,ऐसे करें डाउनलोड

भारतीय स्टेट बैंक ने SBI Clerk मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। Admit Card 31 अक्टूबर 2020 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।


एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट से अपने Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें –

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आप अपना Admit Card चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2020 जारी किया है। SBI जूनियर एसोसिएट्स प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 29 फरवरी, 1 मार्च और 8 मार्च, 2020 को आयोजित की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1