SBI Cbo exam admit card 2022

एसबीआइ ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी,जानें एग्जाम की तारीख

एसबीआइ सीबीओ (SBI Cbo) भर्ती 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने 1200 से अधिक सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) पदों की भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा एसबीआइ सीबीओ एडमिट कार्ड (SBI Cbo exam admit card) मंगलवार, 11 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जारी किए गए, जिसे एसबीआइ सीबीओ (SBI Cbo) भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवार 23 जनवरी 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना एसबीआइ सीबीओ (SBI Cbo) भर्ती परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सम्बन्धित पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा। हालांकि, यदि पासवर्ड याद नहीं है तो उम्मीदवार अपनी जन्म-तारीख भी पासवर्ड के स्थान पर भर सकते हैं।
23 जनवरी को होना है एग्जाम

एसबीआइ (SBI) ने 5 सर्किल के 6 राज्यों में संचालित ब्रांचों में 1226 सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (सीबीओ) की भर्ती के लिए विज्ञापन (सं. CRPD/ CBO/ 2021-22/19) 8 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई थी। बैंक द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों स्क्रीनिंग हेतु ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए एसबीआइ (SBI) ने 23 जनवरी 2022 की तारीख निर्धारित की है।


एसबीआइ सीबीओ (SBI Cbo) ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें कुल 120 अंकों के 4 सेक्शन होंगे। इन चारों सेक्शन में अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग का ज्ञान, सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से सम्बन्धित कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी में पत्र लेखन और निबंध लेखन करना होगा। इस टेस्ट के लिए 50 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा योजना एवं चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए एसबीआइ सीबीओ (SBI Cbo) भर्ती 2021-22 अधिसूचना देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1