घाघरा नदी में पलटी नाव, 18 लोग डूबे, चार महिलाएं लापता

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां धनघटा क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा नदी में नाव पलटने से सभी 18 लोग नदी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से 14 लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार अभी भी लापता हैं।

बतौर पुलिस शनिवार को बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग एक डोंगी पर सवार होकर धान की फसल काटने जा रहे थे। उसी दौरान घाघरा नदी में उनकी डोंगी पलट गई। दरअसल, घाघरा नदी के दो भागों में विभक्त रेता में धान बोई जाती है। ये सभी लोग उसी धान को काटने जा रहे थे। लेकिन बीच में ही डोंगी पलट गई। इसमें सवार 14 लोग तो जैसे-तैसे बाहर तैरकर निकल आए लेकिन चार महिलाएं लापता हो गईं। इनमें से दो महिलाएं चपरा पूर्वी की है और दो बालमपुर की हैं। वहीं, रेस्क्यू किये गए एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तहसीलदार वंदना पांडेय ने बताया कि बालमपुर की माया (28), रेखा (28) और चपरा पूर्वी की रूपा (27), कविता (18) वर्ष लापता हो गई है जिनकी तलाश स्थानीय गोताखोर करने में जुट गए हैं।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी ब्रजेश सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ एके पांडेय, इंस्पेक्टर रणधीर मिश्र आदि मौके पर है। गोरखपुर से एन.डी.आर.एफ की 25 सदस्यीय एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1