Sanjay Raut News: संजय राउत के पास कितनी संपत्ति, पति से कितनी अमीर हैं वर्षा राउत? जानिए

शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के लिए हिरासत में लिया है। इससे पहले रविवार सुबह 7 बजे से ईडी की टीम ने राउत के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि इस दौरान राउत के घर से 11 लाख, 50 हजार रुपये कैश जब्त हुआ। राउत को इस मामले में ईडी ने 27 जुलाई को समन जारी किया था लेकिन संसद सत्र का हवाला देते हुए वह गैरहाजिर रहे थे। पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिर्फ संजय राउत ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी वर्षा राउत भी आरोपी हैं।

वंडर वुमेन फेस्ट में बीबा, वेरो मोडा और अधिक जैसे शीर्ष ब्रांडों को 70% तक की छूट पर एक्सप्लोर करें, अब 30 जुलाई तक लाइव, सर्वोत्तम ऑफ़र प्राप्त करने के लिए अभी खरीदारी करें।

इस रिपोर्ट में जानिए कि संजय राउत और उनकी पत्नी ने आधिकारिक तौर पर कितनी संपत्ति घोषित की है? संपत्ति में उनके पास क्या-क्या है? वर्षा राउत कितनी अमीर हैं?

राउत और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति?
मायनेताडॉटइंफो के अनुसार, साल 2016 में राज्यसभा चुनाव लड़ते वक्त संजय राउत ने चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामा पेश किया था। इसके अनुसार, राउत और उनकी पत्नी के पास कुल 14 करोड़ 22 लाख 60 हजार 42 रुपये की संपत्ति है जबकि 4.70 करोड़ रुपये की उन पर देनदारी है।

राउत और उनकी पत्नी के पास 2.30 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें संजय राउत के नाम 1.75 करोड़ रुपये जबकि उनकी पत्नी के पास 51 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसमें सोने-चांदी की जूलरी भी शामिल है। हलफनामे के अनुसार, राउत के पास 1.40 लाख रुपये की कार एनसेंट है और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है।

पति से अमीर हैं वर्षा राउत
अचल संपत्ति के मामले में वर्षा राउत पति संजय राउत से काफी आगे हैं। दोनों के पास कुल 11.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें से वर्षा के पास 7 करोड़ और संजय के पास 4.81 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें खेतिहर जमीन, गैर खेती जमीन, कमर्शल बिल्डिंग और आवासीय इमारत शामिल है। दोनों के नाम दादर और भांडुप में फ्लैट हैं।

वर्षा राउत के नाम 3 कर्मशल बिल्डिंग हैं जिनकी कीमत 3.76 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 8 गैर कृषि भूमि हैं जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक हैं। वर्षा पेशे से टीचर और एक फर्म में पार्टनर भी हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1