Akhilesh Yadav Decision

बीजेपी सरकार में महिलाओं-बच्चियों के साथ उत्पीड़न चरम पर : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल की मासूम किशोरी के साथ हुए गैंगरेप और क्रूरता को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी देख रही है।


दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा काल में उत्तर प्रदेश की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?’

इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर में बच्ची के साथ हैवानियत का मतलब ये है कि प्रदेश में अपराध बेकाबू होता जा रहा है, Lockdown में भी सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाई है। इसके अलावा उन्होंने अलीगढ़ के विधायक और पुलिस विवाद पर भी कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहेंगे कि ठोको तो विधायक पुलिस को और पुलिस विधायक को ठोक रही है, ये सिखा कौन रहा है?

SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बच्चे को सम्मानित भी किया है। दरअसल कन्नौज में सात साल की बच्ची को पानी में डूबने से बचाने वाले बच्चे को अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उस बच्चे को पूर्व CM की ओर से 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1