अखिलेश यादव ने किया NPR का विरोध, समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं भरेगा फार्म

CAAके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के भी विरोध में हैं। SP सुप्रीमो ने इसके सम्पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है। इसकी शुरूआत वह खुद से करेंगे। NPR को लेकर अखिलेश यादव असहयोग आंदोलन करेंगे।

अखिलेश यादव ने SP कार्यालय में युवा नेताओं के साथ बैठक के बाद केंद्र सरकार पर तल्ख लहजे मे कहा कि सभी SP के कार्यकर्ता भी NPR का फॉर्म नहीं भरेंगे। पहले तो भारत को बचाओ। इसके बाद गिनती करो। अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार को कोई दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। हम इसी देश के नागरिक हैं। BJP के लोग बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ये सब कर रहे हैं। गांवों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं वो कैसे प्रमाणित करेंगे कि वो इसी देश के रहने वाले हैं। मैं अपना कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाऊंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1