दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘सखा कैब’ सेवा, महिला यात्री ही उठा सकेंगी लाभ

दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला कैब सेवा की शुरूआत की गई है। इसका नाम ‘सखा कैब’ रखा गया है। इस कैब सेवा की खास बात ये है कि इसे केवल महिला ड्राइवर ही चलाएंगी, और इस कैब सेवा का लाभ भी केवल महिलाएं या फिर परिवार के साथ सफर करने वाले ही उठा पाएंगे। ये कैब सेवा एक निजी स्वयं सेवी संस्था की पहल से खासतौर पर अकेले सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। जिसके तहत महिलाओं को ड्राइंविग के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसके अलावा महिला ड्राइवर और महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैब में एक पैनिक बटन लगाया गया है। जिसे दवा कर तत्काल मदद ली जा सकती है, साथ ही GPS के जरिए सीधे कैब का संपर्क कंट्रोल रूम से रहता है। जिससे किसी भी परिस्थिति में सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंच जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1