रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का असर अब सोशल मीडिया माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट्स पर भी पड़ रहा है। रूस बहुत ही अक्रामक रवैया अपना रहा है। रूस ने मेटा के फेसबुक (facebook) के बाद अब सूचना के प्रवाह को रोकने के लिए ट्विटर (Twitter) को भी ब्लॉक कर दिया है। ट्विटर (Twitter) ने कहा कि वह रूस में प्लेटफॉर्म पर लगाए जा रहे प्रतिबंध से अवगत है।
थ्रॉटल कनेक्शन
ट्विटर (Twitter) ने शनिवार देर रात एक ट्वीट में कहा कि हम जानते हैं कि रूस में कुछ लोगों के लिए ट्विटर (Twitter) को प्रतिबंधित किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि हम हमारी सर्विस को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए काम कर रहे हैं। इंटरनेट निगरानी समूह नेटब्लॉक्स ने रोस्टेलकॉम, एमटीएस, बीलाइन और मेगाफोन सहित हर प्रमुख रूसी दूरसंचार प्रदाता में विफल या भारी थ्रॉटल कनेक्शन देखा।
वीपीएन के माध्यम से ट्विटर का उपयोग
रिपोर्ट के अनुसार रूसी अभी भी वीपीएन सेवाओं के माध्यम से ट्विटर (Twitter) का उपयोग करने में सक्षम हैं, लेकिन सीधे कनेक्शन प्रतिबंधित हैं। ट्विटर (Twitter) ने कहा कि हमारा मानना है कि लोगों के पास इंटरनेट की मुफ्त और खुली पहुंच होनी चाहिए, जो संकट के समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे लोग संवाद स्थापित कर संकट से बच सकते हैं।
वीपीएन के माध्यम से ट्विटर का उपयोग
रिपोर्ट के अनुसार रूसी अभी भी वीपीएन सेवाओं के माध्यम से ट्विटर (Twitter) का उपयोग करने में सक्षम हैं, लेकिन सीधे कनेक्शन प्रतिबंधित हैं। ट्विटर ने कहा कि हमारा मानना है कि लोगों के पास इंटरनेट की मुफ्त और खुली पहुंच होनी चाहिए, जो संकट के समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे लोग संवाद स्थापित कर संकट से बच सकते हैं।