RPSC SI Admit Card 2026 जारी! ऐसे मिनटों में डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC SI Admit Card 2026: राजस्थान लोग सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in अप जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है और अब अलग चरण परीक्षा का है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कुल पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1,015 पदों पर भर्ती की जा रही है।इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभियार्थी अब अपने एप्लीकेशन नंबर या SSO ID की मदद से एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों का ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

RPSC SI एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले राजस्थान लोग सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध RPSC SI admit card 2026 लिंक को खोलें।
लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर या SSO ID और अपना जन्म तिथि दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें, जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक जांच लें।

लगातार दो दिन होगी परीक्षा
RPSC सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा लगातार दो दिनों तक चलेगी। दोनों दिन अभ्यर्थियों को दो पेपर देने होंगे। पहले सत्र में 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सामान्य हिंदी (General Hindi) का पेपर होगा, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान(General Knowledge and General Science) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखत परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया, जैसे फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1