RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती के लिए जारी किए मेरिट लिस्ट

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने संस्कृत स्कूलों के लिए सीनियर शिक्षक ग्रेड II के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने उम्मीदवारों की मुख्य सूची और आरक्षित सूची जारी कर दी है। RPSC ने 22 नवंबर 2019 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।


TSP क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 फरवरी को आयोजित की गई थी और गैर-टीएसपी क्षेत्र के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 और 5 फरवरी को आयोजित की गई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद RPSC ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसी के साथ आयोग ने कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।

गैर-टीएसपी क्षेत्र के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के कट ऑफ मार्क्स 385.41 है। जनरल कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 382.70 है। अनुसूचित जाति कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 355.64 है। ST उम्मीदवारों के लिए 346.27 है। OBC उम्मीदवारों के लिए 385.35 मार्क्स कट ऑफ है, जबकि OBC महिला उम्मीदवारों के लिए 379.98 कट ऑफ मार्क्स है। वहीं MBC उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 365.78 है।

TSP में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 343.63 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 282.04 है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने TSP के लिए 40 सीनियर शिक्षक (ग्रेड II) और गैर-TSP के लिए 640 सीनियर शिक्षक के पदों पर भर्ती की साल 2018 में घोषणा की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1