यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आर पी एस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के चेयरपर्सन आर पी सिंह ने दी बधाई

आर पी एस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के संस्थापक और आर एस ग्रुप के चेयरपर्सन माननीय आर पी सिंह जी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने परिश्रम से सफलता हासिल की है। किन्तु उसमें भी उत्तर प्रदेश में 10वीं की परीक्षा की टॉपर रिया जैन और 12वीं की परीक्षा के टॉपर अनुराग मलिक विशेष सराहना के पात्र हैं।

यूपी बोर्ड- 10 वीं में बागपत की रिया जैन ने 96.67 ने टॉप किया है। बाराबंकी से अभिमन्यु वर्मा ने दूसरा स्थान मेरिट में प्राप्त किया है। 95.83 फीसदी अंक मिले हैं। 12वीं में बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। इनको 97फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर प्रांजल सिंह रहे हैं जिनको 96 फीसदी अंक मिले हैं। ये प्रयागराज के रहने वाले हैं।

बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा को हाईस्‍कूल में प्रदेश में दूसरा स्‍थान

बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग स्थित साईं इंटर कॉलेज के छात्र अभिमन्यु वर्मा ने 95. 83%  अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान हाई स्कूल की परीक्षा में अर्जित किया है। अभिमन्यु के पिता राम हेत वर्मा किसान है वह मां शकुंतला ग्रहणी है। अभिमन्यु  डॉक्टर बनना चाहते हैं अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को माता-पिता को देते हैं उन्होंने 12 घंटे पढ़ाई कर प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया है।

टिकैतनगर क्षेत्र के जीवल स्थित सद्भावना इंटर कॉलेज के छात्र योगेश प्रताप सिंह ने 95.33 फीसद स्थान हासिल कर सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया है। इनके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह पेशे से किसान और शिवमती गृहणी हैं। योगेश ने बताया कि उसने छह घंटे पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। वह बताते हैं कि पढ़ाई करने के लिए घंटों के बजाय एकाग्रता पर ध्यान देना जरूरी होता है। उनके पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित हैं। वर्तमान में आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनके पिता भूमि न होने पर किराए पर खेत लेकर खेती करवाते हैं। माता-पिता को सफलता का श्रेय देते हुए योगेश ने चुनौतियों को फेस करना अपना शौक बताया।हाईस्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले योगेश को माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

1 thought on “यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आर पी एस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के चेयरपर्सन आर पी सिंह ने दी बधाई”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1