रोहित शर्मा समेत इन 5 को मिलेगा खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने यह सिफारिश की थी।

33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, हाल में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया।

रोहित को जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण पुरस्कार के लिए चुना गया वहीं विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया। विनेश ने इसे अपने करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण बताया और वादा किया कि वह इस पुरस्कार से जुड़ी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में T42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था।

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया। इस दौरान रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने FIH ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभायी और निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। यही नहीं टीम इस बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग पर पहुंची।

क्रिकेट से इकलौते रोहित शर्मा के नाम की सिफरिश की गई है। उन्होंने 2019 में करिश्माई प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2019 में 28 वनडे मैचों में 1490 रन बनाए थे, जो सबसे अधिक थे। इस दौरान सबसे अधिक 7 शतक और 6 अर्धशतक भी ठोके थे। टेस्ट की बात करें तो रोहित ने 5 मैच खेलते हुए लगभग 93 की औसत से 556 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक शामिल थे। 33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, एमएस धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

विनेश फोगाट एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया है। विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विनेश को अगले साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक खेलों में पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। 2019 में वह लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय ऐथलीट बनी थीं।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की अगुआई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभाई और निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। यही नहीं टीम इस बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग पर पहुंची। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था।

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। मनिका ने इन खेलों में चार पदक अपने नाम किये थे, जिसमें दो स्वर्ण (टीम और व्यक्तिगत), एक रजत (युगल) और कांस्य (मिश्रित युगल) शामिल हैं। बता दें कि मनिका बत्रा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के स्टार पुरस्कारों में ‘ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार’ हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। उन्हें यह पुरस्कार 2018 में मिला था।

मरियप्पन थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। थंगवेलु ने पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह पैरालिंपिक खेलों के हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 1.89 मीटर की छलांग लगाई थी।

इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन कोविड-19 महामारी के कारण वर्चुअल होने की संभावना है। विजेता अपने संबंधित क्षेत्रों से लॉग इन करके 29 अगस्त को इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। आम तौर पर इनका आयोजन राष्ट्रपति भवन में होता रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

रोहित शर्मा (क्रिकेट), विनेश फोगाट (कुश्ती), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रानी रामपाल (हॉकी), मरियप्पन थंगवेलु (पैरा ऐथलीट)।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1