रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI ने लगाई मुहर, जानिए ‘महाबैठक’ के बाद क्या नतीजा निकला?

मुंबई में BCCI के दफ्तर में 3 सितंबर को एक बड़ी और अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. रोहित शर्मा का भविष्य भी ऐसा ही एक मसला था, जिस पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई थीं.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम से बाहर जाएंगे? क्या रोहित शर्मा संन्यास लेने वाले हैं? क्या रोहित शर्मा पर फैसला लेने के लिए सेलेक्शन कमेटी को छूट मिलेगी? ये सारे सवाल उठ रहे थे, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ‘महाबैठक’ शुरू हुई. मुंबई में हुई इस बड़ी मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी, जिसमें रोहित का भविष्य भी एक बड़ा मसला था. मगर मीटिंग खत्म होने के बाद साफ हो गया कि ‘हिटमैन’ का आगे क्या होने वाला है. BCCI ने बता दिया है कि रोहित की जगह पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है और वो दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

गुरुवार 3 सितंबर को मुंबई में BCCI सेंटर पर बोर्ड की एक बड़ी मीटिंग हुई. ये महाबैठक इसलिए थी क्योंकि इसमें बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा हेड कोच गौतम गंभीर, वनडे- टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और सेलेक्शन कमेटी के सदस्य थे. हालांकि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर निजी कारणों से इस बैठक का हिस्सा नहीं बन पाए. इस बैठक में रोहित शर्मा और अजीत अगरकर के भविष्य, टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा और खिलाड़ियों की चोट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

ये मीटिंग खत्म होने के बाद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात की और सबसे ज्यादा उत्सुकता रोहित शर्मा को लेकर ही थी. सैकिया ने किसी भी तरह का ऐला नहीं किया लेकिन जो कहा, उससे साफ हो गया कि रोहित की जगह पर फिलहाल कोई खतरा नहीं मंडरा रहा है. सैकिया ने लॉर्ड्स ODI की पारी का जिक्र करते हुए कहा, “आपने देखा होगा कि वो बहुत दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित ने पिछले मैच में शतक जमाया था, आपको इससे ज्यादा क्या चाहिए?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1