उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद बस में आग लग गई जिसमें अबतक 20 लोगों के मौत की पुष्टी हुई है, साथ ही 21 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये भीषण सड़क हादसा कन्नौज के जीटी रोड हाइवे पर हुआ। डबल डेकर बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी।
आपको बता दें इस भीषण सड़क हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। साथ ही सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।
सूत्रों की माने तो बस में करीब 43 लोग सवार थे। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात ही आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी, जिसमे 43 लोग सवार थे। जिसमे से 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ के थे।