हरियाणा, दिल्ली व झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RLSP

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में बड़ा फैसला लिया है। तय किया गया कि पार्टी बिहार के अलावा हरियाणा, दिल्ली और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्या रूप से केंद्र एवं राज्य सरकारों पर निशाना साधा।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, बेरोजगारी अपने चरम पर है, बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बुरा हाल है, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। राज्य सरकार केवल दावा ही करती है, मगर उसका कोई काम जमीन पर नहीं उतरा है। बिहार के लोगों का भी पलायन जारी है।
आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि पार्टी 12 अक्टूबर को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर बापू सभागार में सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए महागठबंधन के सभी दलों के अलावा वाम दलों को भी शिरकत करने का न्योता दिया जाएगा।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, सुरेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव के अलावा भूदेव चौधरी, वृषिण पटेल, विनोद यादव, मालती कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1