CORONA से इटली की जेलों में दंगे, ईरान ने रिहा किए 70 हजार कैदी

दुनियाभर में CORONA VIRUS कहर बरपा रहा है। इस वायरस की वजह से इटली की जेलों में खलबली है तो वहीं ईरान में कैदियों को लॉटरी लग गई। अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों में 110,000 से ज्यादा लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की खबर है। साथ ही अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरनाक CORONA VIRUS की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इटली ने अपने एक हिस्से को लॉकडाउन कर दिया है। उत्तरी इटली में लगभग 1.6 करोड़ लोग कैद हो गए हैं। इसी प्रतिबंध की वजह से इटली की जेलों में हुए दंगों में 6 कैदियों की जान चली गई। ईरान ने अपने 70 हजार कैदियों को अस्थाई रूप से रिहा कर दिया है। इजराइल पहुंचने वाले लोगों को भी 14 दिन क्वैरंटाइन में रखा जाएगा। सऊदी अरब ने सोमवार को 14 देशों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

इटली के प्रशासन का कहना है कि CORONA VIRUS की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते 25 जेलों में दंगे भड़क गए और इन दंगों में 6 कैदी मारे गए। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। प्रशासन ने कैदियों के परिवारों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दिया था। इसके बाद कई जगहों पर सड़कों पर प्रदर्श हुए और पुलिस के साथ लोगों की भिड़ंत भी हुई। चीन के बाद इटली में ही CORONA VIRUS की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। एक ही दिन में वहां 333 लोग वायरस की चपेट में आकर मौत की नींद सो गए। दो हफ्ते में 9,000 से ज्यादा लोग इटली में कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

ईरान CORONA VIRUS से जूझ रहा है और दुनियाभर में इस वायरस से संक्रिमित लोगों की संख्या के मामले में यह तीसरे स्थान पर है। ऐसे में ईरान के न्याय विभाग ने 70 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला किया। अभी यह निश्चित नहीं है कि उन्हें कब तक के लिए रिहा किया गया है। लोगों का यह भी कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को छोड़ने से असुरक्षा का माहौल बन सकता है।

खाड़ी के देशों में सबसे ज्यादा ईरान CORONA VIRUS से प्रभावित है। ऐसे में अन्य देश बॉर्डर कंट्रोल पर ध्यान दे रहे हैं। सऊदी अरब ने अपने देश आने वाले लोगों पर कड़े नियम लागू किया हैं। अगर कोई अपनी हेल्ड डीटेल नहीं देता है तो उसपर 133,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सऊदी अरब ने 14 देशों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और चेतावनी दी है कि अगर कोई ईरान जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1