Sushant Singh Rajput case

बड़ी खबर: रिया चक्रवर्ती से मुंबई के ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी

सुशांत सिंह राजपूत केस में ED की जांच तेज हो गई है। मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। ED के दफ्तर जाते वक्त रिया पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। रिया से ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी। रिया से ED की पूछताछ 5-6 घंटे तक चल सकती है। ED रिया से तीखे सवाल पूछ सकती है। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है. रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं।

ED ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों के ट्रांजैक्शन हो रहे थे। रिया की प्रॉपर्टी और उनके द्वारा की गई लेन-देन से जुड़े सवाल किए जाएंगे। सुशांत के CA संदीप श्रीधर से ईडी पूछताछ कर चुकी है। रिया के CA को भी समन भेजा गया था लेकिन वे अभी तक ED के सामने पेश नहीं हुए। रिया के बाद ED उनके परिवार को भी समन भेज सकती है। सुशांत के घर में हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से ED पूछताछ कर चुकी है।

रिया को ईडी का समन क्यों?

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच CBI के पास है। इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ED ने जांच शुरू कर दी थी। ED को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है। रिया के मुंबई के खार स्थिति फ्लैट को भी ED शक की निगाह से देख रहा है।
सुशांत सिंह के पिता ने पटना में पुलिस के पास FIR दर्ज कराते वक्त रिया पर कई आरोप लगाए थे। उनमें एक आरोप पैसों की लेनदेन का भी था। उनका दावा था कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ थे जिसमें से 15 करोड़ रुपए गायब हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1