बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सुबह आठ बजे से, बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें

चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस बार कुल 2364 केंद्रों में मतगणना होगी। साल 2016 में मतगणना केंद्रों की कुल संख्या 1002 थी।

मतगणना के लिए 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया है। बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की सबसे अधिक नजरें है। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर जनता मुहर लगाएगी।

कांग्रेस का दावा है कि जनादेश का अपमान करने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसी के चलते यहां उपचुनाव कराया गया। राहुल उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे जबकि कांग्रेस से अजय टंडन ने चुनाव लड़ा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की क्षणिक नाराजगी से यह सीट कांग्रेस के पक्ष में चली गई थी, लेकिन यहां भाजपा का बड़ा जनाधार है। भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है। जनता ने जिस दल के साथ सहमति जताते हुए वोट दिया था, उसमें विश्वासघात किया गया। जनता सबक सिखाएगी और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1