आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 10 जून 2020

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। उसके बाद वैधृति योग शुरू हो जायेगा, जो गुरुवार की सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक कुमार योग भी रहेगा। इसके आलावा श्रवण योग दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। वहीं बुधवार की देर रात 3 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 15 जून की देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक पंचक रहेंगे।

मेष राशि – Mesh Rashi 10 June 2020 , Aries Horoscope 10 June 2020

मेष राशि आज आप किसी धर्मस्थल के दर्शन को भी जा सकते हैं। आज अपने आपको समय देना चाहेंगे। बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण आप थका हुआ सा महसूस करेंगे। माता या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता से राय मशविरा लेकर ही किसी नये प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करें, फायदा होगा। पढाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है|

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 10 June 2020 , Taurus Horoscope 10 June 2020

नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा समय लग सकता है। जिम्मेदारी वाले काम भी निपटाने पड़ सकते हैं। आज लिए गए फैसलों का फायदा आने वाले दिनों में आपको हो सकता है। आप जितने ज्यादा व्यस्त रहेंगे, उतना ज्यादा धन लाभ होने के योग हैं। निजी संबंधों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने और करियर में तरक्की के मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप सावधान रहें। आप बिना सोचे-समझे खर्चा न करें। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आलस्य रहेगा। विवादों से बच कर चलें, धन हानि की संभावना भी है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 10 June 2020 , Gemini Horoscope 10 June 2020

रिश्तों से जुडी परेशानियाँ अपनी कोशिशों से ही संभल पाएंगी। अच्छी बात भी कहनी होगी और सूझबूझ भी अपनानी होगी। अगर आपकी कोशिशों का फल मिलने में देर भी हो जाए तो भी घबराए नहीं, अपनी कोशिशों को बनाये रखें। ऐसा करने से ही रिश्तों की अच्छाई उभरकर आएगी।व्यय अधिक होगा। राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 10 June 2020 , Cancer Horoscope 10 June 2020

इस सप्ताह आपको परिश्रम करना पड़ेगा. भाग्य के सहयोग से दिक्कतों में कमी आएगी होगी तथा कार्यों में कुछ प्रगति होगी. परिवार में सामंजस्य में कमी के कारण सहयोग में दिक्कत होगी. परिवार की प्रतिष्ठा या धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी, जिसमें मित्र, भाई, पार्टनर का सहयोग मिलेगा. विरोधियों के कारण परेशानी होगी, लेकिन नियंत्रण बना रहेगा. माता तथा भौतिक संसाधनों का सहयोग और सुख जारी रहेगा. धन संचय के प्रयासों में प्रगति होगी. दूर के मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि – Singh Rashi 10 June 2020 , Leo Horoscope 10 June 2020

सिंह राशि वालों आज विदेश से कामकाज से रिलेटड कोई अच्छी खबर मिलेगी| आज आप दिनभर काफी खुश रहेंगे। आपका स्वभाव विनम्र रहेगा| आज आपका मन दूसरों को हराने या नीचा दिखाने में लगा रहेगा, ये ठीक नहीं है| आज अपने आत्मविश्वास का इस्तेमाल लाइऱ को सकारात्मक बनाने की कोशिस करेगे। आज आप जो काम हाथ में लें उसे पूरा करके ही छोड़ें |

कन्या राशि – Kanya Rashi 10 June 2020 , Virgo Horoscope 10 June 2020

आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कोई कन्फ्यूजन भी खत्म होने की संभावना है। पैसों की स्थिति सुधारने के लिए कोई नई योजना बन सकती है। किसी भी तरह की सौदेबाजी में आप सफल हो सकते हैं। आज आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आप योजना बनाने और चिंतन करने के मूड में रहेंगे। कामकाज में देरी होने से मूड खराब हो सकता है। कोई भी काम जिद में आकर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के कामकाज में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

तुला राशि – Tula Rashi 10 June 2020 , Libra Horoscope 10 June 2020

कोई न कोई परिवर्तन आपके लिए अच्छी संभावनाएं खोल रहा है जिसमे आपकी क़ाबलियत और ज्यादा उभरकर आये और लोग उसे और भलीभांति समझ सकें। ऐसे में आपकी सुख और आपकी समृद्धि दोनों बढ़ जाएँ यह बहुत हद तक संभव है। प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। नीति से लाभ मिलेगा, राजकाज में प्रोत्साहन मिलेगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 10 June 2020 , Scorpio Horoscope 10 June 2020

वृश्चिक राशि वालों की आज आपकी इनकम में अचानक अचानक इजाफा होगा। आज बेटे या बेटी के विवाह को लेकर घर में बड़ों से राय मशविरा लेंगे| वैसे तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसमी परेशानियां जैसे सर दर्द आदि हो सकता है। गाड़ी पर अधिक खर्च होने की सम्भावना है। अंजान लोगों से दोस्ती न बढ़ाएं। पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। धन का थोडा लाभ होगा। व्यर्थ की भागदौड रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 10 June 2020 , Sagittarius Horoscope 10 June 2020

अपनी क़ाबलियत से जो भरोसा जगेगा वो आपको ज़िन्दगी के नए रास्ते पर ले जाएगा। कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने उभरते जा रहे हैं जिसके चलते बहुत कुछ आपकी पकड में भी रहेगा। हालात हर तरह से मददगार हैं उसका पूरा फायदा उठा लें और अपनी बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि में अपनों की भूमिका को भी पूरा मान दे लें। प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। नीति से लाभ मिलेगा, राजकाज में प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर राशि – Makar Rashi 10 June 2020 , Capricorn Horoscope 10 June 2020

मकर राशि वाले आज हर तरफ से ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे| बिजनेस में आज आपको नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| आप खेत- खलिहान आदि की खरीददारी पर पैसा लगाने का विचार बना सकते हैं। किसी अति महत्वपूर्ण कार्य के आपको जल्द ही वर्कप्लेस से घर जाना पड़ सकता है। अपनों का साथ आपका आत्मबल बढ़ाएगा| आज पक्षियों को दाना डालें, आपकी सारी बाधायें दूर होंगी ।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 10 June 2020 , Aquarius Horoscope 10 June 2020

आपके दिमाग में कोई जबरदस्त योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाइयों और दोस्तों की मदद से दिन बन जाएगा। आपको कुछ रोचक जानकारी मिल सकती है। पैसा निवेश करने के पहले अच्छी तरह चेक कर लें। ऑफिस में उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका मन लगेगा। अधूरी सूचना पर की गई कार्यवाही आपको ही परेशान कर सकती है। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह देने से भी परेशानी में फंस सकते हैं।

मीन राशि – Meen Rashi 10 June 2020 , Pisces Horoscope 10 June 2020

मीन राशि वालों आज घर में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। आज फैमिली में कोई सदस्य बढ़ने वाला है। अविवाहित लोगों की शादी का प्रस्ताव और जिनकी शादी हो गी है उनके घर आज संतान के रुप में खुशियां आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आप किसी ऊंचे पद पर नियुक्त हो सकते हैं| आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। विदेशी मुद्रा आपके खाते में जमा होगा| कारोबार के विज्ञापन पर आज आप कुछ पैसा खर्च करेंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1