2 NOVEMBER 2020 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 2 नवंबर 2020

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। शनिवार 2 नवंबर यानी आज सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से धृति और रवियोग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का एक और शुभ योग रहेगा। इन 3 शुभ योगों के प्रभाव से आज कुछ लोग लेन-देन और निवेश में भाग्यशाली रहेंगे। जॉब और बिजनेस में भी आज सितारों का साथ मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 6 राशियों के लिए दिन अच्छा है। वहीं अन्य 6 राशि वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा। बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन .

मेष राशि – Mesh Rashi 2 November 2020 , Aries Horoscope 2 November 2020

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 2 November 2020 , Taurus Horoscope 2 November 2020

आज आप काम की बातें ही ज्यादा करेंगे। जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है। कुछ नए अनुभव भी हो सकते हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में आप गंभीर हो सकते हैं।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 2 November 2020 , Gemini Horoscope 2 November 2020

शारीरिक और मानसिक थकान के कारण काम में रुकावट आएंगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। वाहनसुख मिलेगा। आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चाओं में न उतरें, हित में रहेगा। स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की आशंका है। पेट संबंधित बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास से बचें।

कर्क राशि – Kark Rashi 2 November 2020 , Cancer Horoscope 2 November 2020

दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िन्दगी भले ही बेहतरीन नज़र आए- लेकिन हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अन्दर-ही-अन्दर खिन्न और उदास होंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।

सिंह राशि – Singh Rashi 2 November 2020 , Leo Horoscope 2 November 2020

आपके काम होंगे और उसका फायदा भी मिल सकता है। करियर में आपको जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। पैसों की समस्या पहले से कुछ कम हो जाएगी। आपकी स्थिति पहले से थोड़ी सुधर सकती है। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश करेंगे।किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 2 November 2020 , Virgo Horoscope 2 November 2020

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 2 November 2020 , Libra Horoscope 2 November 2020

कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा दिलो दिमाग पर छाया रहेगा, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी।परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 2 November 2020 , Scorpio Horoscope 2 November 2020

नौकरी और बिजनेस में आपके साथ कुछ अच्छी घटनाएं होने के योग हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपको धन लाभ के योग हैं। धन और भावनाएं दोनों आपके लिए खास हो सकते हैं। आज होने वाले बदलाव आपके फेवर में होंगे। हर मामले पर खुले मन से विचार करें। धन लाभ के योग हैं। आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान भी निकाल सकते हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 2 November 2020 , Sagittarius Horoscope 2 November 2020

मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है।

मकर राशि – Makar Rashi 2 November 2020 , Capricorn Horoscope 2 November 2020

बहुत से पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जिस पर समय भी देना होगा और ऊर्जा भी लगेगी। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी हो सकती है। बाहरी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। आपका पैसा भी यात्राओं में लग सकता है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। किसी भारी नुक़सान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है। अगर आज कुछ ज़्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 2 November 2020 , Aquarius Horoscope 2 November 2020

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 2 November 2020 , Pisces Horoscope 2 November 2020

ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन शुभ रहेगा. आपकी लाइफ में कुछ नया बदलाव हो सकता है. जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू हो सकता है. आज होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. आप जितने लोगों से मिलेंगे, जितने लोगों के साथ आपकी बातचीत होगी, आप उतने ही सफल हो सकते हैं. कोई अनुभवी या बुजुर्ग आपको सही सलाह दे सकता है. आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1