राष्ट्रवाद’ शब्द में हिटलर की झलक, हिंदुत्व एजेंडे पर काम करेगा RSS- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने राष्ट्रवाद के मसले पर बड़ा बयान दिया है। Mohan Bhagwat का कहना है कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द में नाज़ी और हिटलर की झलक दिखाई पड़ती है। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख Mohan Bhagwat ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान Mohan Bhagwat ने कहा कि आरएसएस का विस्तार देश के लिए है क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरू बनाना है।

आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका मतलब नाज़ी या हिटलर से निकाला जा सकता है, ऐसे में राष्ट्र या राष्ट्रीय जैसे शब्दों को ही प्रमुखता से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने इस वक्त ISIS, कट्टरपंथ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं।

यहां Mohan Bhagwat ने कहा कि विकसित देश क्या करते हैं, वो अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI&t=108s

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि दुनिया के सामने जो बड़ी समस्याएं हैं, उनसे सिर्फ भारत ही निजात दिलवा सकता है ऐसे में हिंदुस्तान को दुनिया का नेतृत्व करने की सोचना चाहिए। देश की एकता ही असली ताकत है, इसका आधार अलग हो सकता है लेकिन मकसद समान ही है।

हिंदुत्व के मसले पर आरएसएस प्रमुख बोले कि हिंदू ही एक ऐसा शब्द है जो भारत को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश करता है। भले ही देश में कई धर्म हों, लेकिन हर व्यक्ति एक शब्द से जुड़ा है जो हिंदू है। ये शब्द ही देश के कल्चर को दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा जो देश को जोड़ने का काम करेगा।

संघ प्रमुख ने कहा कि हम सभी को मानवता के साथ जीना सीखना होगा, इसके लिए देश से प्यार करना जरूरी है। संघ में हम अपने कार्यकर्ताओं को इसी बारे में ज्ञान देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1