नहीं रहे कट, कॉपी और पेस्ट के जनक

Cut-Copy-Paste ये एक ऐसा टर्म है जिसके बिना शायद ही आप कंप्यूटर या सोशल मीडिया पर जरूरी काम कर सकते हैं। Cut-Copy-Paste को जिन्होंने इन्वेंट किया वो शायद स्टीव जॉब्स जितने पॉपुलर तो न हो सके, लेकिन उनका योगदान अहम है। Cut-Copy-Paste यूजर इंटरफेस यानी UI को दरअसल एक साइटिंस्ट ने तैयार किया था। इस साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर है और इनका निधन हो गया है।

लैरी टेस्लर 74 साल के थे और उनका जन्म न्यू यॉर्क में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी। 1973 में उन्होंने Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ज्वाइन किया। यही से शुरू होती है Cut-Copy-Paste यूजर इंटरफेस की कहानी।

टेस्लर ने PARC में टिम मॉट के साथ मिल कर जिप्सी टेक्स्ट एडिटर तैयार किया। इसी जिप्सी टेक्स्ट एडिटर में उन्होंने टेक्स्ट को कॉपी और मूव करने के लिए मोडलेस मेथड तैयार किया। यहां से ही Cut-Copy-Paste टर्म का इजाद हुआ।

लैरी टेस्लर अपने CV में लिखते हैं कि वो मोडलेस एडिटिंग और Cut-Copy-Paste के शुरुआती इन्वेंटर हैं । उन्होंने CV में ये भी लिखा था कि उन्हें गलती से फादर ऑफ ग्राफिकल यूजर इंटफेस फॉर मैकिनतॉश कहा गया, लेकिन वो नहीं हैं। लैरी टेस्लर ने PARC में ही Cut-Copy-Paste डेवेलप किया। बाद में ये Cut-Copy-Paste का कॉन्सेप्ट कंप्यूटर के इंटरफेस और टेक्स्ट एडिटर्स के लिए आ गया।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI&t=108s

जिस PARC कंपनी नें लैरी काम करते थे उसे ही शुरुआती ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस नेविगेशन का क्रेडिट जाता है। Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने भी PARC के इस रिसर्च को Apple प्रोडक्ट्स को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि जब स्टीव जॉब्स Xerox आए थे तो उसी टीम में Larry Tesler भी वहां मौजूद थे। PARC के अलावा लैरी टेस्लर ने Amazon और Yahoo के साथ भी काम किया है।

Larry Tesler ने करियर के शुरुआती दिनों में काफी वक्त जेरॉक्स (Xerox) कंपनी में बिताया था। जेरॉक्स में रहते हुए लॉरी ने Ctrl+C और Ctrl+V कमांड की खोज की थी। लॉरी के निधन पर जेरॉक्स ने ट्वीट कर उनके खोज की सराहना करते हुए दुख जताया है।

Larry Tesler का जन्म 1945 में न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद लॉरी ने कंप्यूटर यूज को सरल बनाने वाले सिस्टम इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता हासिल की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1