राजनाथ सिंह ‘महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा’ में होंगे शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जीपीओ हजरतगंज से विधानसभा मार्ग होते हुए हुसैनगंज चौराहे तक बीजेपी की ‘महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा’ में शामिल होंगे। यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे रात 8:15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराने के लिए बुधवार को ‘प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान’ कार्यक्रम का सीएम योगी ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।सीएम योगी ने इस दौरान भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा निकाली। जिसमें तमाम मंत्री भी शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद सीएम आदित्यनाथ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे, जहां राज्यपाल आनंदीबेन भी साथ थीं। राज्यपाल व सीएम ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1