Delhi: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो… को’ नारेबाजी, 6 हिरासत में

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पर नारेबाजी करने के आरोप में CISF ने 6 लड़कों को हिरासत में लिया है। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी CISF ने कहा है कि शनिवार को सुबह 6 युवक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। मौके पर मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया, CISF के अनुसार इस घटना का मेट्रो परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

DCP मेट्रो ने कहा कि 12.30 बजे 6 लड़के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर देश के गद्दारों को…गोली मारो…के नारे लगा रहे थे। इन लड़कों को हिरासत में लेकर राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन पर लाया गया। यहां पर इनसे पूछताछ की जा रही है।

जब मेट्रो राजीव चौक स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, तो इन लड़कों ने नारेबाजी की। पीटीआई के अनुसार ट्रेन से उतरने के बाद ये लोग सीएए के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस घटना को देखकर CISF तुरंत एक्शन में आई और इन 6 लड़कों को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दी।

PTI ने कहा कि ये लड़के सीएए के समर्थन में नारे लगा रहे थे। डीसीपी मेट्रो विक्रम पोरवाल ने कहा कि 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली मेट्रो एक्ट 2002 के अनुसार मेट्रो परिसर में किसी भी तरह की नारेबाजी प्रदर्शन पर मनाही है। अगर कोई पैसेंजर ऐसा करते हुए पाया गया तो उसे मेट्रो परिसर से बाहर किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1