Akhilesh Yadav

गोरखपुर हादसे पर अखिलेश को राजभर का जवाब! बोले- ‘मित्र, करा आए बेइज्जती?’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर रोड शो को लेकर घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर रोड शो के दौरान हुए हादसे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उन पर निशाना साधा है।

दरअसल, बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा और रोड शो आयोजित किया गया था। इस दौरान रोड शो में शामिल एक जेसीबी की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में नाराजगी देखने को मिली और मामले की जांच की मांग उठने लगी।

इस घटना को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘मित्र अखिलेश यादव जी! करा आए बेइज्जती गोरखपुर में?’ राजभर ने आरोप लगाया कि रोड शो में शामिल बुलडोजर और अव्यवस्था के कारण बच्चे की जान गई। राजभर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

वहीं, अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और उन्होंने रोड शो के दौरान प्रशासनिक इंतजामों पर भी सवाल उठाए। इस हादसे के बाद सपा और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1