दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद आसमान में दिखा इंद्रधनुष

तीक्षण गर्मी की मार झेलने के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली NCR का मौसम सुहाना बन गया है। रविवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से हवा में ठंडक सी घुल गई। जैसे ही बारिश की बूंदें थमीं तो दिल्ली NCR के आसमान पर इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। अक्सर साफ आसमान भी देखने को तरसने वाले लोगों के लिए यह अनूठा नजारा आंखों को सुकून देने वाला था।

दिल्ली NCR के कई इलाकों में रविवार शाम को बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद शाम को तेज बारिश हुई। बता दें रविवार सुबह 4 बजे के आस-पास भी NCR के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। 

शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली-NCR में हवाओं के साथ झमाझम बरसात का सिलसिला देर तक चलता रहा। मानसून से पहले की इस बारिश ने दिल्ली और NCR में रहने वालों को उस भीषण गर्मी से मुक्ति दे दी है जो वे बीते कई दिनों से झेल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 4 जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान था। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका थी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1