Rainfall

दिल्ली में तीन दिन तक लगातार बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी, आईएमडी ने जारी किया ताजा अपडेट

दिल्ली में बुधवार को भी मौसम सुहावना है और आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम/रात के समय भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सुबह के समय 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

दिल्ली में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

बता दें कि बीते 24 घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। आयानगर में सबसे अधिक 49.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र सफदरजंग में 10.8 मिलीमीटर, पालम में 8.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.9 मिलीमीटर और रिज में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर बारिश की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1