राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला,कहा-लॉकडाउन पूरी तरह से फेल

देश में Coronavirus को रोकने के लिए Lockdown जारी है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने कहा था कि हम 21 दिन में Coronavirus को हरा देंगे लेकिन अब 60 दिन बाद भी Coronavirus तेजी से बढ़ रहा है। वहीं Lockdown को हटाया जा रहा है। Lockdown पूरी तरह से फेल हो गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चार चरणों के Lockdown में वह नतीजे नहीं मिले हैं जो PM ने उम्मीद की थी। ऐसे में अब हम PM मोदी से पूछना चाहते हैं कि सरकार आगे क्या करेंगी क्योंकि Lockdown तो फेल हो गया है। भारत उन देशों में से हैं जहां कोरोना सबसे तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि PM और उनके एडवायजरी स्टाफ ने ये उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा हो जाएगा। भारत पहला ऐसा देश है। जहां बीमारी के बढ़ते वक्त Lockdown खत्म कर रहा है। ऐसे में किसान और गरीब मजदूरों के लिए क्या रणनीति बनाई गई है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकारें गरीबों को पैसा व खाना दे रही हैं। हमें पता है कि आगे क्या करना है लेकिन राज्य कबतक अकेले लड़ाई लड़ेंगे। केंद्र सरकार को आगे आकर रणनीति के बारे में देश की जनता का बताना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1