राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए फूंकेंगे बिगुल,महाराष्ट्र-हरियाणा में करेंगे रैलियां

महाराष्ट्र, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दशहरा के बाद प्रचार शुरु करेंगे। कांग्रेस के चुनावी अभियान के मद्देनजर रखते हुए राहुल आगामी 10 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में रोड शो और रैली करेंगे।

वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की फिर किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजों का ऐलान तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को किया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1