कोरोना महामारी पर झूठ और अफवाह फैला रहे हैं राहुल गांधी- रविशंकर प्रसाद

राहुल गांधी के ’Lockdown फेल’ वाले बयान पर केन्द्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad ने पलटवार किया है। Corona पर आंकड़े पेश करते हुए Ravi Shankar Prasad ने Rahul Gandhi से अफवाह न फैलाने की अपील की है। केन्द्रीय मंत्री ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बयान को गलत बताया है। केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा, Corona से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 15 देशों की कुल आबादी 142 करोड़ हैं। इन देशों में अब तक Corona महामारी से 3 लाख 43 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं भारत की आबादी करीब 137 करोड़ हैं।


भारत में अब तक करीब डेढ़ लाख लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 4 हजार के आस-पास है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि सरकार के प्रयासों और सही समय पर किए गए Lockdown के चलते भारत में Corona का प्रकोप दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। श्री प्रसाद ने कहा, संकट के दौर में Rahul Gandhi का काम केवल झूठ और अफवाह फैलाना भर रह गया है। कहा कि पूरी दुनिया में अभी कहीं भी इस महामारी की वैक्सीन नहीं खोजी जा सकी है। इसलिए इसे रोकने का सबसे बेहतर उपाय Lockdown ही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार Corona के खिलाफ चल रही लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Ravi Shankar Prasad ने कहा कि Rahul Gandhi लगातार न्याय योजना की बात कर रहे हैं। लेकिन क्या किसी कांग्रेस शासित राज्य ने इसे अपने यहां लागू किया? कांग्रेस को पहले अपनी सरकारों को इसे लागू करने के लिए कहना चाहिए। इसी तरह राजस्थान के भीलवाड़ा मॉडल का श्रेय राहुल को दिया गया। लेकिन वहां के स्थानीय सरपंज का कहना है कि Corona को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका वहां के स्थानीय लोगों ने ही निभाई है। प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, यूपी, बिहार जैसे BJP शासित राज्यों में सैकड़ों ट्रेने चल रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र में काफी कम टेनों को अनुमति दी गयी है, जबकि वहां कांग्रेस की ही सरकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1