जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत?

भीषण गर्मी और लू की लपटों ने लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। तापमान आसमान छू रहा है। Delhi- Ncr समेत उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाके लू की चपेट में हैं। मंगलवार को राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। Weather विभाग के अनुसार गर्मी का यह सितम आज यानी बुधवार को भी कहर बरपाएगा। हालांकि, गुरुवार को इससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

भारतीय Weather विभाग (आईएमडी) के अनुसार बड़े इलाके में लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने पर लू की घोषणा की जाती है जबकि पारा 47 डिग्री होने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली जैसे छोटे इलाके में एक दिन भी 45 डिग्री तापमान होने पर लू की घोषणा की जा सकती है।

हरियाणा में 48 डिग्री तापमान

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ मंगलवार को प्रचंड लू की चपेट में रहे और हिसार 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

Weather विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में इस साल गर्मी के Weather सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया और यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसके अलावा प्रदेश के नरनौल में 46 डिग्री और करनाल में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में 44.7 डिग्री तापमान के साथ पटियाला सबसे अधिक गर्म स्थान रहा। लुधियाना में 44.1 डिग्री तामपान दर्ज किया गया।

राजस्थान में पारा 50 पहुंचा

राजस्थान के कई इलाके प्रचंड लू का सामना कर रहे हैं और चुरू जिले में पारा 50 डिग्री को छू गया। पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब चुरू में मई महीने में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई 2016 में चुरू में सबसे अधिक 50.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। Weather विभाग के अनुसार बीकानेर, गंगानगर, कोटा और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 47.4 डिग्री, 47 डिग्री, 46.6 डिग्री और 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Weather कार्यालय ने चुरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में अगले 24 घंटे प्रचंड लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

असम और मेघालय में बारिश का रेड अलर्ट

आईएमडी ने असम और मेघालय के लिए 26 से 28 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है। IMD के अनुसार असम और मेघालय में अगले 3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मई के बाद जून में भी पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम वर्षा होगी।

इस बीच, राष्ट्रीय Weather पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने बताया कि अल्फान तूफान की वजह से मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार थम गई थी लेकिन बुधवार से दोबारा यह अपनी गति पकड़ लेगा। IMD के अनुसार इस बार मानसून निर्धारित तारीख से 4 दिन की देरी के साथ 5 जून को केरल पहुंचेगा। भारतीय Weather विभाग ने तटीय केरल और कर्नाटक के मछुआरों को अगाह किया है कि वे 30 मई से चार जून के बीच गहरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाएं।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Delhi में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं पालम इलाके में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। Delhi भी लू की चपेट में है।


क्षेत्रीय Weather पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आखिरी बार दिल्ली के सफदरजंग में 46 डिग्री अधिकतम तापमान 19 मई 2002 को दर्ज किया गया था। दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 29 मई 1944 को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, पालम में पिछली बार सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री 18 मई 2010 को दर्ज किया गया था। लोधी रोड और आयानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री और 46.8 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी तापमान 47 के पार

Weather विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप जारी है। प्रयागराज 47.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। विभाग ने कहा कि प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों तक का लू का प्रकोप जारी रहेगा।

Weather कार्यालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचंड लू चलेगी। कार्यालय के मुताबिक 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। गोरखपुर और अयोध्या मंडलों में भी दिन के तापामन में तेजी से वृद्धि हुई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि वाराणसी और अयोध्या मंडल सहित अन्य मंडलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 43.1 डिग्री तामपान दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुजरात में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अहमदाबाद में 43.7 डिग्री तामपान दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू का प्रकोप है और कोंकण क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पश्चमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यहां पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1