देश के बैंकिंग सेक्टर से सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में HDFC Bank, ICICI Bank और Yes Bank ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। इन बैंकों के मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है और साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंट का ऐलान भी किया गया है, जिससे बाजार में उत्साह बढ़ा है।
एचडीएफसी बैंक
HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए शुद्ध मुनाफा 9% बढ़ाकर ₹19,221 करोड़ लिया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹17,616 करोड़ था। बैंक की कुल आय भी बढ़कर ₹46,280 करोड़ पहुंच गई। साथ ही, बैंक ने FY 2026 के लिए ₹13 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेड घोषित किया है, जबकि इससे पहले ₹2.5 प्रीत शेयर का स्पेशल इंटरीम डिविडेंड भी दिया जा चुका है।
आईसीआईसीआई बैंक
ICICI Bank ने चौथी तिमाही में मज़बूत नतीजे पेश करते हुए शुद्ध मुनाफा 8.5% बढ़ाकर ₹13,702 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल ₹12,629 करोड़ था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹22,979 करोड़ हो गई है। बेहतर एसेट क्वालिटी और कम प्रावधान के चलते मुनाफे में सुधार हुआ है।साथ ही, बैंक ने ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।
यस बैंक
Yes bank ने चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शुद्ध मुनाफा 45% बढ़ाकर ₹1,068 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल ₹739 करोड़ था। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार आया है और रिटर्न ऑन एसेट (ROA) 1% तक पहुंच गया है, जो 2020 के बाद पहली बार है। नए CEO के नेतृत्व में बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।
निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?
बैंकिंग सेक्टर के मजबूत नतीजे सोमवार को शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल बना सकते हैं। HDFC Bank और ICICI Bank के डिविडेंड ऐलान से लंबी अवधि के निवेशकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, Yes bank कि बेहतर एसेट क्वालिटी और मुनाफे में तेज बढ़ोतरी इस ओर इशारा करती है कि बैंक अब धीरे-धीरे मजबूत रिकवरी की राह पर लौट रहा है।
