Punjab Assembly Election

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में आप की झाड़ू करेगी सबका सफाया या फिर से कांग्रेस सरकार?

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए तारीख का ऐलान हो चुका है।चुनावी राज्य पंजाब (Punjab Chunav 2022) में फिर एक बार बनेगी कांग्रेस की सरकार या भाजपा गठबंधन करेगी पलटवार? या फिर शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठजोड़ या अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी करेगी कोई चमत्कार? भले ही इन सवालों का सटीक जवाब 10 मार्च को मिलेगा, मगर अलग-अलग चैनल-एजेंसियों ने पंजाब की सियासत को लेकर एक रुझान जाहिर कर दिया है।

पंजाब चुनाव को लेकर अब तक 7 चैनलों-एजेंसियों के ओपिनियन पोल आ चुके हैं और उन सभी ओपिनियन पोल्स में करीब-करीब पंजाब में आम आदमी पार्टी के जीत की भविष्यवाणी की गई है। NVR24 ने इन सभी ओपिनियन पोल्स का एक महापोल किया है और उसके हिसाब से एक संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं एजेंसियों के ओपिनियन पोल का इशारा किस ओर है और न्यूज18 के महापोल में क्या सामने आया है।

  1. एबीपी न्यूज-सी वोटर
    एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में कहा गया है कि पंजाब की 117 सीटों वाली विधानसभा में AAP जीत हासिल करेगी. वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में विजयी होने वाली कांग्रेस 43 के पार जाती नहीं दिख रही है। एबीपी-न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को को 37 से 43 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। अकाली गठबंधन महज 17 से 23 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी के हाथ सबसे अधिक 52 से 58 सीटें आने की संभावना जताई गई है।
  2. इंडिया टीवी
    इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। इसमें भी कांग्रेस की सीट का आंकड़ा 44 पार जाता नहीं दिख रहा है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 1 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। अकाली गठबंधन को 8 से 11 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 40 से 44 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 59 से 64 सीटें जा सकती हैं।
  3. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क
    रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल में पंजाब में झाड़ू की जीत दिख रही है. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 55 से अधिक सीटें आने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस सर्वे में कांग्रेस 50 सीट पार जाती नहीं दिख रही है। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में AAP को 50-56 सीटें आ सकती हैं और कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। भाजपा गठबंधन महज 1 से 3 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि अकाली गठबंधन को 13 से 17 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
  4. न्यूज एक्स-पोल स्टार्ट
    न्यूज एक्स-पोल स्टार्ट द्वारा किए गए ओपिनियन पोल की मानें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। न्यूज एक्स-पोल स्टार्ट के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में AAP को 47 से 52 सीटें आ सकती हैं, वहीं कांग्रेस 40 से 45 सीट पर कब्जा कर सकती है। भाजपा गठबंधन के खाते में 1 से 2 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि अकाली गठबंधन को महज 22 से 26 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है।
  5. टाइम्स नाऊ-वीटो
    टाइम्स नाऊ-वीटो के ओपिनियन पोल में भी कांग्रेस को पछड़ाकर AAP पंजाब में बाजी मारती दिख रही है। टाइम्स नाऊ-वीटो के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में AAP 54 से 58 सीटों पर जीतती दिख रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में 41 से 47 सीटें जा सकती हैं। अगर भाजपा गठबंधन की बात करें, तो इस पोल में उसे महज 1 से 3 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है, जबकि अकाली गठबंधन को 11 से 15 सीटें ही मिल सकती हैं।
  6. जी- डिजाइन बॉक्स्ड
    जी- डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी के जीत की भविष्यवाणी की गई है। जी- डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को पंजाब में 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस का 35 से 38 सीट पर कब्जा हो सकता है। भाजपा गठबंधन के खाते में 4 से 7 सीट जाती दिख रही है, जबकि अकाली गठबंधन 32 से 35 पर सिमटती दिख रही है।
  7. इंडिया न्यूज- जन की बात
    इंडिया न्यूज-जन की बात द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत की संभावना व्यक्त की गई है। इंडिया न्यूज-जन की बात के ओपिनियन पोल में AAP 58 से 65 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस 32 से 42 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। भाजपा गठबंधन 1 से 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, वहीं अकाली गठबंधन 15 से 18 सीट पर सिमट सकती है।

न्यूज-18 के महापोल में पंजाब में किसकी सरकार बनती दिख रही है
इन सातों न्यूज चैनल-एजेंसियों के ओपिनियन पोल का औसत निकालने पर जो संभावनाएं बन रही हैं, उसके मुताबिक, पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। न्यूज-18 द्वारा किए गए महापोल की मानें तो पंजाब में AAP को 51-57 सीटें मिलती दिख रही हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले कांग्रेस को 38-44 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा गठबंधन 1-3 सीटों पर सिमटती दिख रही है और अकाली गठबंधन के खाते में 17-21 सीटें जा सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1