बिहार से पुणे-मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, हाजीपुर से प्रयागराज तक इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें टाइम टेबल

शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है, जबकि अन्य जल्द ही पटरी पर उतरेंगी। इसी कड़ी में पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन ने आज से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे मुजफ्फरपुर और पुणे के हड़पसर रेलवे स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चला रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की है। रेलवे के अनुसार, पुणे से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से हड़पसर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।

कहां-कहां रुकेगी पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
पुणे के हड़पसर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस दौरान ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने में सुविधा मिलेगी।

पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के समय की बात करें तो ट्रेन नंबर 01453 हर सोमवार शाम 7:40 बजे पुणे से रवाना होगी और बुधवार दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 01454 हर बुधवार दोपहर 1:15 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार देर रात 2:45 बजे हड़पसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट शेड्यूल चेक करने की अपील
रेलवे यात्रियों की जरूरत और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव कर सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर पर निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें। इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल के जरिए भी ट्रेन के शेड्यूल और अन्य जरूरी अपडेट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1