रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को कमाई में आई गिरावट के बाद फिल्म ने रविवार को जबरदस्त वापसी की। 18 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद चार दिनों में इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपये हो गई। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एस.जे. सूर्या भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार विशेष भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इंडिया टीवी ने फिल्म को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है।
जेलर 2′ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को ‘जेलर 2’ के 15,473 शोज में कुल ऑक्यूपेंसी 62 प्रतिशत दर्ज की गई। फिल्म को विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 424.25 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार को फिल्म की कमाई शनिवार के 47.25 करोड़ रुपये से 18.2 प्रतिशत ज्यादा रही। इस शानदार उछाल के साथ रजनीकांत की फिल्म ने अपना पहला वीकेंड दमदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया।
जेलर 2′ का 4 दिन का कलेक्शन
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने शुरुआती गिरावट के बाद वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस दौरान 16,599 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55.4 प्रतिशत रही। हालांकि, शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गई और 13,157 शोज में ऑक्यूपेंसी 48.2 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 47.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ऑक्यूपेंसी बढ़कर 53.9 प्रतिशत हो गई। रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल आया और इसने 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह वीकेंड पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया।
जेलर 2′ की घरेलू कमाई
‘जेलर 2’ को रिलीज के शुरुआती चार दिनों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने के लिए अब तक 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग सिनेमाघरों का रुख कर चुके हैं। इनमें अकेले रविवार को 36,87,269 दर्शक शामिल रहे। वहीं, फिल्म का भारत में कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 234.25 करोड़ रुपये हो गया है।
जेलर 2′ की भाषा के अनुसार कमाई
रविवार को ‘जेलर 2’ की कमाई में तमिल वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा। तमिल में फिल्म ने 8,173 शोज से 39.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत रही। वहीं, तेलुगु वर्जन ने 2,234 शोज से 9.50 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने 4,902 शोज से 5.75 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ वर्जन की कमाई 65 लाख रुपये रही। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो तमिल 2D शोज में यह 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गई। तेलुगु वर्जन में 61.81 प्रतिशत और हिंदी में 44.40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
जेलर 2′ का 424 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘जेलर 2’ की शानदार कमाई में विदेशी बाजारों की भी अहम भूमिका रही है। फिल्म ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल विदेशी कलेक्शन 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, भारत में 234.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 424.25 करोड़ रुपये हो गया है।

