2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा हमला – उदित राज

Pulwama हमले को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि 2024 में चुनाव से पहले और Pulwama अटैक हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सत्ता में बने रहने के लिए मोदी सरकार ने 40 जवानों की जान का सौदा किया। उदित राज केंद्र पर निशाना साधते हुए शहीदों की जाति और वर्ग का भी हवाला दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी से भी 4 कदम आगे निकलते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले भी Pulwama जैसा कोई नृशंस हमला हो सकता है।

Pulwama में उन्होंने सरकार का हाथ बताते हुए ट्वीट किया, ‘जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिए 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है।’

एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं और जिन सैनिकों ने मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे SC/ST/OBC समुदायों से आते हैं। हाशिए पर खड़े समुदायों को सत्ताधारी सवर्णों की देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ती है।

‘राहुल जी ने बहुत ही माकूल सवाल किया है। पूरे देश को पूछना चाहिए इनसे कि Pulwama हमले में क्या सच्चाई है। जब 14 फरवरी 2019 को ये हुआ तो BJP के कार्यकर्ता पूरे देश में कैंडल मार्च निकालने लगे। ये विपक्ष का काम है। पक्ष का काम है तुरंत पता लगाइए। पक्ष-विपक्ष दोनों के काम को BJP ने अपने ऊपर ले लिया और उससे चुनाव जीते जो राहुल जी ने उठाया है। हम पूरा समर्थन करते हैं। जांच होनी चाहिए वरना 2024 से पहले भी ऐसा कुछ होगा इस देश में।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1