Amla Navami 2021 Muhurat

Amla Navami 2021 Date: आज आंवला नवमी व्रत? जानिए पूजा, मुहूर्त एवं महत्व

Amla Navami 2021 Date: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का व्रत रखा जाता है। आंवला नवमी (Amla Navami) को अक्षय नवमी भी कहते हैं। आंवला नवमी (Amla Navami ) व्रत देव उठनी एकादशी व्रत से दो दिन पूर्व रखा जाता है। आंवला नवमी (Amla Navami ) के दिन आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के व्रत प्राप्त होने वाला फल और पुण्य अक्षय होता है, उसका कभी क्षय या ह्रास नहीं होता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष आंवला नवमी कब है? पूजा का मुहूर्त क्या है?
आंवला नवमी 2021 तिथि

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रात: 05 बजकर 51 मिनट पर हो रहा है। नवमी तिथि का समापन 13 नवंबर दिन शनिवार को प्रात: 05 बजकर 31 मिनट पर होगा। व्रत के लिए उदयातिथि मान्य होती है, ऐसे में इस वर्ष आंवला नवमी या अक्षय नवमी का व्रत 12 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।

आंवला नवमी 2021 पूजा मुहूर्त
जो लोग आंवला नवमी (Amla Navami ) का व्रत रखेंगे, उनको पूजा के लिए 05 घंटे 24 मिनट का समय प्राप्त होगा। आप 12 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट के मध्य तक आंवला नवमी की पूजा कर सकते हैं।

ध्रुव योग में आंवला नवमी

इस वर्ष की आंवला नवमी (Amla Navami ) व्रत ध्रुव योग में है। 12 नवंबर को पूरे दिन ध्रुव योग है। यह 13 नवंबर को तड़के 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ध्रुव योग को मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
आंवला नवमी (Amla Navami) के दिन रवि योग भी है। हालांकि रवि योग दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से लेकर 13 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

आंवला नवमी (Amla Navami ) के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक है। इस दिन सूर्योदय प्रात: 06 बजकर 41 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1