नगर निगम के कार्यकारिणी बैठक में नामन्तरण के सभी प्रस्ताव किये गये स्वीकृत

नगर निगम के मुख्यालय बाबू राजकुमार हाल में प्रस्तावित प्रस्तावों में पूर्ण विभागीय कार्यकारिणी बैठक स्थगित हुई। दौबारा महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में शुरू की गई । बैठक प्रारम्भ होते ही कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने विधिक राय के विषय में पूछा जिसपर नगर आयुक्त ने नगर निगम पैनल के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह चौहान से ली गयी विधिक राय को कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मुख पढ़ा। जिसमे स्पष्ट लिखा था कि दिनाँक 07/07/2019 को प्रस्तुत हुआ बजट ही नगर निगम का वर्ष 2019-20 का बजट होगा। साथ ही 25/02/2019 की संपन्न हुई कार्यकारिणी बैठक की पुष्टि भी हो सकती है, इसमें कोई भी अवैधानिकता नही है। इस मौके पर महापौर ने कहा कि हमें तो बजट और पुष्टि पर पहले भी कोई संशय नही था क्योंकि नगर निगम में सदन सर्वोच्य होता है। उसी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होता है । फिर भी कार्यकारिणी समिति के सदस्य की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए हमने विधिक राय लेने की व्यवस्था दी थी जो अब आ चुकी है।

सुनीता सिंघल ने ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा ऑडिटर की रिपोर्ट संग्लन नही है। जबकि बैलेंस शीट पर जिस सीए ने हस्ताक्षर किए हैं उसने यह लिखा है कि मैंने ऑडिटर की रिपोर्ट देखकर ही हस्ताक्षर किए हैं। इसमें ऑडिटर द्वारा लगाया हुआ पेपर नही है। मासिक आय – व्यय रिपार्ट न बनाये जाने पर भी कार्यकारिणी सदस्यों ने लेखाधिकारी को घेरते हुए अब तक 2019 की ही 04 महीनों की मासिक रिपोर्ट क्यों नही बनायी गयीं। विजय गुप्ता ने तीनों सीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इनको बदल कर 1 सीए द्वारा कार्य कराए जाने की बात कही। विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जैसा कि नगर आयुक्त ने बताया है कि 1 सीए जीएसटी के लिए है तो वह तो सिर्फ महीने में 2 दिन का कार्य है तो बाकी 28 दिन वह सीए क्या करता है। 
सुनीता सिंह ने मासिक आय-व्यय के व्योरा पर सवाल उठाया। जिसपर कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से व्यवस्था दी कि सीए द्वारा किये हुए कार्यों का परीक्षण कर तुरंत आवश्यकता अनुसार परिवर्तन करने व नए सीए को रखने के लिए अधिकृत किया। साथ ही अगली कार्यकारिणी में आय-व्यय का लेखा जोखा न प्रस्तुत करने पर लेखाधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।

महापौर ने कहा कि हमने पहले भी कहा कि आय व्यय का व्योरा प्रस्तूर होना चाहिए। पर नही हो रहा है, लेखा में क्या हो रहा है पूछने पर भी जानकारी नही उपलब्ध हो पाती है। पत्र दिखाते हुए महापौर ने कहा मैने कई बार पत्र भेजकर जानकारी मांगना चाही पर उपलब्ध नही करवाई गयी। लेखा विभाग में पारदर्शिता होना चाहिए, जनता का पैसा कहाँ कैसे खर्च हो रहा है इसलिए मासिक आय – व्यय का प्रस्तुत किया जाये वरना कार्यवाही की जाएगी।

अटल उदय वन विकसित करने के लिए रहीमाबाद में खसरा संख्या 985 में 5 हेक्टेयर भूमि को एचसीएल फाउंडेशन को देने का निर्णय सर्वसम्मिति से पास किया गया। जिसमे पहली बार 1 लाख पेड़ लगाया जाएगा। 
31 दिसम्बर 2001 तक संविदा के आधार पर नियुक्त, कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु अधिसंख्या पदों के सृजन का प्रस्ताव पास होकर पदों के सृजन हेतु शासन को भेजा जाएगा।
महिला समानता दिवस पर महापौर ने महिलाओ को समर्पित प्रस्ताव रखते हुए व्यवस्था दी कि पार्को, चौराहों और बाजारो में महिलाओं के लिए अलग से यूरिनल और ब्रैस्ट फीडिंग सेंटर बनाया जाएगा। 
रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पोल लगाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था करवाई जाएगी । 
कान्हा उपवन के निराश्रित पशुओ के अपशिष्ट से सीएनजी गैस प्लांट की स्थापना में कार्यकारिणी समिति ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह नियम जोड़ दिया है कि कार्य असंतोषजनक होने पर कार्यकारिणी और सदन दोनों ही कंपनी को 3 महीने का समय देते हुए अनुबंधन को निरस्त करने के लिए अधिकृत होंगे।
चित्रगुप्त नगर वार्ड के अंतर्गत इंद्रलोक कॉलोनी में भारत माता मंदिर के पार्क का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा । 
सरोजनीनगर वार्ड में नारायणपुरी मोहल्ले में आर०एस० एकडेमी के सामने से लालता प्रसाद के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। 
सरोजनीनगर वार्ड के हरिओम नगर में आर०एन० सिंह के मकान के पास से शर्मा के घर तक नाली व सड़क का निर्माण किया जाएगा।

निम्न की चिकिस्ता प्रतिपूर्ति स्वीकृत की गई

महापौर ने निर्णय लिया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति वित्तीय नियमो का पालन करते हुए स्वीकृत की जाएगी। 
स्व० प्रियंका गोपाल (मरणोपरांत) पुत्री स्व० महावीर प्रसाद [लिपिक, लेखा विभाग] = 3,09,949 (तीन लाख नौ हजार नौ सौ उनचास)
ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त अनुचर, मुख्य विभाग = 2,53,855 (दो लाख तिरपन हज़ार आठ सौ पचपन)
रंजना कपूर पत्नी स्व० रामनाथ कपूर = 1,30,890 (एक लाख तीस हजार आठ सौ नब्बे)
सरला श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त = 3,71,865 (तीन लाख इकत्तर हज़ार आठ सौ पैंसठ)
सुरेन्द्र कुमार तिवारी, बेलदार = 59,731 (उनसठ हज़ार सात सौ इकतीस)
ओम प्रकाश, सफाई कर्मचारी = 3,99,845 (तीन लाख निन्नानवे हज़ार आठ सौ पैतालीस)

अन्य प्रस्ताव
व्यय पक्ष में हर मद में 50% राशि खर्च होने के पश्चात कार्यकारिणी के समक्ष उसकी रिपोर्ट रखी जायेगी और कार्यकारिणी से अनुमोदन का प्राप्त किया जाएगा।

ई-आफिस, डे-बुक और कैश बुक को ऑनलाइन किये जाने का प्रस्ताव सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने चर्चा के लिए रखा, जिसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा।
प्रतिमाह कमाई का 50% विकास कार्यों में करने का प्रस्ताव कौशलेंद्र द्विवेदी ने रखा। 
ईंधन बचाने एवं व्यवस्थाओ को सही करने के उद्देश्य से बाटने के लिए आर०आर० विभाग को ट्रांस गोमती और सिस गोमती में बांटने हेतु प्रस्ताव पर महापौर ने पूर्ण व्यय विवरण और लाभ – हानि की आख्या सहित अगली कार्यकारिणी में रखने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। 
शासन से आने और शासन को जाने वाले सभी पत्रो की जानकारी महापौर को दी जाएगी।
कर्मचारियों, शिक्षकों, आउटसोर्सिंग व अन्य कर्मचारियों के मानदेय बढ़ने वाले सारे प्रस्तावो और पक्षो को समाहित करते हुए अगली कार्यकारिणी में वित्तीय व्यवस्था सहित पूर्ण आख्या को रखने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया। 
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, कौशलेंद्र द्विवेदी, विजय गुप्ता, सुनीता सिंघल, कुमकुम राजपूत, राजेश सिंह गब्बर, सुधीर मिश्रा, नागेंद्र सिंह, मोहम्मद सलीम , शैलेंद्र सिंह बल्लू, गिरीश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें । 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1