वाराणसी पहुंच कर प्रियंका गांधी श्रीविद्या मठ में लोगों से की मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के स्वागत के लिए उनके आने से पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्‍वागत में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका ने कज्जाकपुरा में अचानक गाड़ी रोक कर स्‍थानीय लोगों से मुलाकात की। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद नाव से श्री विद्यामठ पहुंचीं जहां पर वह सीएए के विरोध के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों, बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगी। लोगों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगी। वहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

दूसरी ओर प्रियंका के आगमन के दौरान राजघाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात भी मचाया और दर्शनथियों को धक्का भी दिया। विवाद यहां तक पहुंचा कि कार्यकर्ताओं ने मौके पर रखी चौकी भी तोड़ डाली। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से मुलाकात को लेकर हंगामा किया। उन्‍होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको प्रियंका से नही मिलने दिया है। विरोध स्‍वरुप अब वो कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1